Latest Newsझारखंडरामगढ़ DC ने समीक्षा बैठक में किसानों को जल्द से जल्द भुगतान...

रामगढ़ DC ने समीक्षा बैठक में किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने के दिए निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh DC gave instructions : रामगढ़ DC चंदन कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से सम्बंधित समीक्षा बैठक की।

इस दौरान बैठक में सर्वप्रथम DC ने पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से आधार सीडिंग, Mobile नंबर सीडिंग व PVTG डाकिया योजना, खाद्यान्न आपूर्ति के संबंध में प्रखंडवार रूप से जानकारी लिए।

साथ ही DC ने खाद्यान्न की रखरखाव के लिए बनाए गए गोदाम के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर DC ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने DC को धान अधिप्राप्ति के विरूद्ध किए गए भुगतान की जानकारी दी। जिस पर डीसी ने शेष बचे किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया।

स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए लोगों को करें जागरूक

गरीब एवं योग्य लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के लिए DC ने वैसे लाभुक जो राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करने की योग्यता नहीं रखते हैं उसके बावजूद भी Ration कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं उनसे जुर्माना वसूलते हुए कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वयं राशन कार्ड सरेंडर करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

लंबित आधार एवं मोबाइल सीडिंग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

DC ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर राशन कार्ड के लाभुकों का लंबित आधार सीडिंग एवं मोबाइल सीडिंग को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने हरा Ration कार्ड, CM मंत्री दाल-भात योजना आदि की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान, उपसमाहर्ता कुमारी अंजली, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, एसएमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...