रामगढ़ में खालसा दिवस पर हुआ गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को खालसा दिवस वैशाखी पर सिख पंथ के प्रसिद्ध गुरबाणी कीर्तन गायन का आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा साहिब पहुंचे जत्थे भाई चमनजीत सिंह लाल ने गुरबाणी कीर्तन कर साथ संगत को निहाल किया।

साथ ही रांची रातू रोड गुरुद्वारे से आए समीर साहब और उनका ग्रुप भी इस जत्थे में शामिल थे।

गुरु का अनवरत लंगर वितरण किया जाएगा

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा के महासचिव इंद्रपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह 10.30 से 2 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा।

इसके उपरांत गुरु का अनवरत लंगर वितरण किया जाएगा। वहीं संध्या 6.30 से 9.30 बजे तक रात का दीवान भी सजेगा। इसमें, दिल्ली से आए कीर्तन जत्था भाई सहजदीप सिंह गुरबाणी कीर्तन पेश कर साध संगत को निहाल करेंगे।

Share This Article