रामगढ़ में स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर धरने पर बैठे वार्ड पार्षद

News Aroma Media
2 Min Read

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया।

गुरुवार को वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि उनके उदासीनता रवैया के कारण नगर परिषद की जनता त्राहिमाम कर रही हैं।

वार्ड पार्षदों ने बताया कि पूर्व में भी वार्ड पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट लगाने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था।

बावजूद उनके द्वारा इस ओर सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसके कारण आज हम सभी वार्ड पार्षदों को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठना पड़ रहा है।

अगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा इस ओर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो आंदोलन और भी आक्रमक होगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

वार्ड पार्षदों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी हिटलर शाही रवैया अपनाते हैं और किसी भी वार्ड पार्षदों को पूछते तक नहीं है।

बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी रांची में रहते हैं और रामगढ़ नगर परिषद की जनता की दर्द नहीं समझते। विकास का कोई काम नहीं हो रहा, जिसके कारण हम सभी वार्ड पार्षद बदनाम हो रहे है।

नप कार्यालय में वार्ड पार्षदों ने की तालाबंदी

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दौरान नप कार्यालय में वार्ड पार्षदों ने तालाबंदी कर उपस्थिति दर्ज करा दी है। वार्ड पार्षदों ने कहा कि यह तालाबंदी अभी सांकेतिक है।

लेकिन अगर उनकी मांगों पर जल्द ही पहल नहीं होती है तो कार्यालय में अनिश्चितकालीन के लिए ताला लगा दिया जाएगा।

सरकार के समक्ष रखी जा रही है डिमांड : कार्यपालक पदाधिकारी

कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षदों की मांग राज्य स्तर से की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

जिस तरीके से उस योजना को क्रियान्वित किया जाना है उसके लिए सरकार की सहमति बेहद आवश्यक है।

धरना में गोपाल मुंडा, अनिल कुमार गुप्ता, अन्नू विश्वकर्मा, जयंती देवी, प्रिया देवी, सनियरो बरला, अमरीन मंजर, गीता देवी,, रमेश महतो आदि मौजूद थे।

Share This Article