झारखंड में Corona के 1228 एक्टिव मरीज

News Alert
1 Min Read

रांची: झारखंड में Corona के 1228 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 382 केस एक्टिव है।

बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 19 जिले से Corona के 171 नए मरीज मिले हैं।

Health Department के अनुसार बोकारो से 17, चतरा से तीन, देवघर से 14, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 33 , गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से दो, गुमला से तीन, हजारीबाग से नौ, खूंटी से दो,कोडरमा से एक , लातेहार से चार, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से चार, रांची से 53 , सरायकेला से 15, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज मिले हैं।

1228 सक्रिय केस

राज्य में कुल Corona मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,349 हो चुकी है। इस बीच Corona का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 41 हजार 821 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1228 सक्रिय केस है। Corona से चार लाख, 32 हजार, 794 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत Corona से हुई है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article