रांची: साथ में खेल रही नाबालिग लड़की के साथ 6 लड़कों ने किया दुष्कर्म, नाबालिग हुई गर्भवती

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

6 boys raped a minor girl: राजधानी रांची के जेल रोड स्थित एक कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर 6 नाबालिग लड़कों ने यौन शौषण किया। जिसके बाद नाबालिग लड़की गर्भवती भी हो गई है।

मामले में कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाने की पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़कर सोमवार को रिमांड होम भेज दिया है।

डरा-धमका कर लगातार बनाने लगे शारीरिक संबंध

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की उसी इलाके में खेलकूद रही थी। सभी आरोपी लड़के भी उसी के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ पहले छेड़खानी की।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर नाबालिग लड़की को आरोपी लड़के डरा-धमका कर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे।

जिसके बाद दो दिन पहले नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन अपनी पुत्री को लेकर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाने की पुलिस रविवार की रात चारों नाबालिगों को उसके घर से पकड़ा और सोमवार को जेल भेज दिया गया।

Share This Article