HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन के बाद अब सामने आया राहुल गांधी का हमशक्ल,...

CM हेमंत सोरेन के बाद अब सामने आया राहुल गांधी का हमशक्ल, झारखंड में बटोर रहा सुर्खियां

Published on

spot_img

 Rahul Gandhi’s lookalike has surfaced: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren इन दिनों अपने नए लुक के कारण काफी चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में वह एक और कारण से सुर्खियों में आए—उनके जैसे दिखने वाले मुन्ना लोहरा की वजह से।

मुन्ना लोहरा, जो हटिया के रंगमंचकर्मी हैं, हूबहू हेमंत सोरेन जैसे दिखते हैं। वह भी सोरेन की तरह दाढ़ी रखते हैं और उनकी तरह बात करते हैं। हेमंत सोरेन के इस हमशक्ल के बाद अब रांची में कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का हमशक्ल भी सामने आया है।

राहुल गांधी जैसा दिखने वाले इस व्यक्ति का नाम नूर (Noor) है। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद, जब राहुल गांधी झारखंड के दौरे पर पहुंचे, तो नूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

नूर न केवल राहुल गांधी की तरह दिखता है, बल्कि उनकी ही तरह हाथ में संविधान की प्रति लेकर चलता है और बातचीत भी उसी अंदाज में करता है।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रेरित हुआ नूर

नूर ने बताया कि वह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) से प्रेरित होकर राहुल गांधी जैसा रूप अपनाए हुए है। उसने कहा कि राहुल गांधी आज झारखंड में संविधान पर भाषण देने वाले हैं, और वह उन्हें संविधान की प्रति भेंट करेगा।

नूर ने उम्मीद जताई कि वह राहुल गांधी से मिल सकेगा और बातचीत कर पाएगा। लोग उसे ‘झारखंड का राहुल गांधी’ के नाम से जानते हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी भी हाल ही में अपनी दाढ़ी को लेकर चर्चा में थे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी, जिसमें सफेद और काले रंग का अनूठा मिश्रण था, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और उनके लुक को खास बना दिया था।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...