बाबूलाल मरांडी ने की रोहित तिर्की के परिजनों से मुलाकात

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi met the family of Rohit Tirkey: राजधानी रांची के लालपुर स्थित लोहराकोचा निवासी रोहित तिर्की की मौत (Rohit Tirkey’s death) के बाद BJP के प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने रोहित तिर्की के परिजनों से मुलाकात की और पूरी जानकारी ली।

बताते चलें रोहित अपने दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान रातू रोड चौक के पास कुछ युवकों के साथ उसकी मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की देर रात उसकी मौत (Death) हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और रविवार की सुबह लालपुर चौक को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Share This Article