रांची: लापुंग में भालुओं का आतंक, महिला पर किया हमला

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Terror of Bears in Lapung: राजधानी रांची के लापुंग थानांतर्गत दोलैचा करंज टोली में भालूओं ने आतंक (Terror of Bears) मचा रखा है। आज रविवार की सुबह करीब 5:35 बजे तीन भालूओं ने एक महिला पर हमला कर दिया।

जिससे 56 वर्षीय सुकरो मुंडाईन को गंभीर रूप से जख्मी हो गई। भालूओं ने महिला पर घर से 50 कदम दूर हमला किया। भालूओं ने महिला के सिर, कंधे पीठ, पेट सहित कई जगहों पर नोच कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।

घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) बेड़ो पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

Share This Article