जनता को भ्रमित करने के लिए भाजपा कर रही नौटंकी: राजेश ठाकुर

Digital News
1 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की ओर से सोमवार को कीर्तन करने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले भाजपा के कारण ही राज्य को विकास में अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो गया है।

यह स्पष्ट हो गया है कि हिन्दुओं की ठिकेदार समझने वाली भाजपा के मन में आस्था नहीं है। वह सिर्फ दिखावा कर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है।

ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र जनता की और राज्य को विकास देने की एक सशक्त माध्यम है, जहां जनमुद्दों से जुड़ी प्रश्नों का लेखा-जोखा होता है लेकिन सिर्फ और सिर्फ धर्म की आड़ लेकर के भाजपा राज्य के विकास गति को ठप करना चाहती है।

जनता को पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस, महंगाई, बेरोजगारी, ग्रामीण विकास जैसे ज्वलंत मुद्दों से भ्रमित करने के लिए भाजपा यह सब नौटंकी कर रही है। क्योंकि भाजपा को नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करने में महारत हासिल है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article