झारखंड

भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की फौज खड़ी कर ली है: लाल सिंह आर्य

कोरोना काल में पार्टी के कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारियों ने सेवा ही संगठन मानते हुए सेवा कार्य किया

रांची: कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा ने कमर कस लिया है। भाजपा ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की फौज खड़ी कर ली है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के झारखंड प्रभारी लाल सिंह आर्य ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पार्टी के कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारियों ने सेवा ही संगठन मानते हुए सेवा कार्य किया। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई गई है।

इसे लेकर डॉक्टर, मेडिकल, पुलिस सफाईकर्मी और भाजपा भी तैयार है। पार्टी ने देश के दो लाख गांवों में चार लाख स्वास्थ स्वयं सेवक संघ तैयार कर रही है।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। जिला स्तर पर भी कार्यशाला हो रही है। चौथे चरण में मंडल की कार्यशाला चल रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 29465 बूथ है और 61000 बूथ वोलेंटियर बनाया जाना है।

सांगठनिक 27 जिले में कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। 513 मंडल में कार्यशाला चल रही है। मंडल में 2052 टीम बन चुकी है। इस अभियान में हमारा हेल्थ वोलेंटियर हर घर जाएंगे।

इस टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को न हो जाए इसकी भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीमीटर और थर्मल मशीन की भी व्यवस्था की जाएगी। कोरोना से क्या सावधानी बरतनी है इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा नहीं सिर्फ आरोप लगाती है। भाजपा सेवा करती है।

कोरोना काल के समय कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता ने कोरोना से सावधानी की कोई अपील जनता से नही की बल्कि लोगों को गुमराह करने का कार्य किया।

विपक्ष सिर्फ षड्यंत्र करती है। सेवा ही संगठन के पार्ट तीन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक संघ तैयार किये जा रहे है। पांच सितंबर तक झारखंड में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।

झारखंड की सरकार संवैधानिक मर्यादा का चीरहरण कैसे होता है यह जानती है। केंद्र सरकार मुफ्त में टीका दे रही और झारखंड में यह टीका खराब हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को मुफ्त टीका दिया है। झारखंड की जनता को सही से टीका मिले इसकी व्यवस्था झारखंड सरकार को करना चाहिए।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker