ओलंपिक में भाला फेंकने में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई: रामेश्वर उरांव

Digital News
2 Min Read

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सहित प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने ओलंपिक में भाला फेंकने में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उरांव ने शनिवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि देश आज अपने खिलाड़ियों के ऊपर गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि देश का मस्तक आज ऊंचा हो गया है।

भारत के इतिहास में एवं ओलंपिक के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने भाला फेंकने में स्वर्ण पदक हासिल किया है। देश की जनता एवं झारखंड की जनता की ओर से नीरज चोपड़ा को बहुत बहुत बधाई।

प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड की बेटी सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को राज्य सरकार की ओर से 50- 50 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की है।

प्रवक्ताओं ने भी ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए बधाई दी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

प्रवक्ताओं ने कहा कि खेल की दुनिया में लगातार भारत के खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं।

खासकर महिलाओं ने तो अपना परचम लहरा दिया है और आज जब भाला फेंकने में भारत ने स्वर्ण जीता तो देश मानो खुशी से झूम उठा है।

राज्य की जनता की ओर से नीरज चोपड़ा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं एवं बधाई देते हैं।

Share This Article