झारखंड में कोरोना के 1172 एक्टिव मामले

News Alert
2 Min Read

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 1172 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 408 केस एक्टिव है। शुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 171 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य के 17 जिले से कोरोना के 214 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 22, देवघर से 13, धनबाद से दो, दुमका से 15, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 50, गढ़वा से एक, गिरिडीह से छह, गोड्डा से पांच, गुमला से सात, हजारीबाग से 17, कोडरमा से पांच , लातेहार से चार, पलामू से एक, रामगढ़ से पांच, रांची से 59, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा )से एक मरीज मिले है।

राज्य में पांच हजार, 325 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख, 38 हजार, 550 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 22 लाख, 95 हजार 739 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1172 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 32 हजार, 53 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 325 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

Share This Article