झारखंड में COVID-19 रिकवरी दर 98.46 प्रतिशत

Digital News
1 Min Read

रांची: झारखंड में 12435407 सैम्पल की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में 15 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.08 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 347585 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब कोविड से 5131 लोगों की मौत हुई है।

15 अगस्त को वैक्सीन की 25506 डोज लगाई गयी, जिसमें से 17952 लोगों को पहली डोज एवं 7554 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

15 अगस्त तक कुल 8825102 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 2138652 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य में ब्लड फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की कुल संख्या 167 है। झारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

Share This Article