15 नवंबर तक भाकपा माओवादी मना रहे खूनी क्रांति सप्ताह, सभी SP को अलर्ट…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CPI Maoists are Celebrating Bloody Revolution Week: झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) का माहौल गर्म है। 13 नवंबर को प्रथम चरण का मतदान 43 विधानसभा क्षेत्र में होना है।

इस बीच CPI Maoist 15 नवंबर तक खूनी क्रांति सप्ताह बना रहे हैं। इसके बाद 16 से 22 नवंबर तक दमन विरोधी सप्ताह और 24 से 30 नवंबर तक शहीद सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर राज्य पुलिस मुख्यालय ने नक्सली गतिविधियों को लेकर सभी जिलों के SP को अलर्ट जारी किया है।

जवानों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन

राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अलावा राज्य पुलिस के विशेष दल जैसे कोबरा और झारखंड जगुआर को भी शामिल किया गया है।

जवानों की सुरक्षा के लिए एक विशेष एडवाइजरी (Advisory) भी जारी की गई है। कहा गया है कि किसी भी प्रकार के फोर्स मूवमेंट (Force movement) से पहले संबंधित जिलों के SP को अपने रेंज के DIG से अनुमति लेनी होगी।

Share This Article