रांची DSP की पत्नी शिवानी सिंह ने लालपुर थाने में दर्ज कराई FIR, जानिए मामला…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DSP’s wife Shivani Singh lodged FIR in Lalpur Police station: एक प्रतिष्ठित कंपनी के पदाधिकारी कमल और रीटेलर मशरूम आलम के खिलाफ रांची के सिटी DSP कुमार वेंकटेश्वर रमण (DSP Kumar Venkateswara Raman) की पत्नी Shivani Singh ने लालपुर थाने में FIR दर्ज करायी है।

डिशवॉश में गड़बड़ी का मामला

प्राथमिक में बताया गया है कि शिवानी सिंह ने करीब 44 हजार रुपये का Dishwash खरीदा था। आश्वासन दिया था कि उनका टेक्निशियन आकर डिशवॉश सेट कर देगा।

काफी फोन करने के बावजूद टेक्निशियन नहीं पहुंचा। खोलने पर देखा कि डिशवॉश इस्तेमाल किया जा चुका है। उसमें पानी भी था। उसी को रीटेलर ने उन्हें दिया है।

कंपनी के पदाधिकारियों से संपर्क कर Order Cancel कर राशि वापस करने की मांग की गई, पर न डिशवाश वापस किया, न पैसा लौटया। इसके बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया है।

Share This Article