रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र के बड़ा तालाब के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। प्रायः बड़ा तालाब के किनारे बड़े व्यवसायिक वाहन पार्किंग करते हैं।
इसके कारण उक्त मार्ग में यातायात बाधित होती है तथा रांची झील की सुंदरता भी धूमिल होती है।
इस निमित्त रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम द्वारा बुधवार को अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
इसमें कुल 16900 रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में बड़ा तालाब के किनारे वाहन पार्किंग करते पकड़े जाने पर झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 झारखंड राज्य ठोस अपशिष्ट तथा अन्य कार्यालयों अधिसूचना के तहत कार्रवाई की जाएगी।