रांची में यहां गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Newswrap

रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के घासी मोहल्ला स्थित नायक टोला में शनिवार को एक घर में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घर के लोग बाल-बाल बचे।

पुलिस ने बताया कि महादेव नायक के घर में गैस सिलेंडर लीक करने से अचानक आग लग गई।

हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। महादेव की पत्नी सुबह का नाश्ता बनाने की तैयारी कर रही थी।

इसी दौरान जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए उसने लाइटर जलाया। वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से पकड़ी थी कि उसकी लपटें पूरे घर में फैलने लगी। इसके बाद महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी।

लोगों ने फायर ब्रिगेड धुर्वा को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और सिलेंडर को उठाकर खेत में फेंक दिया। आ

ग से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। सिर्फ रसोईघर में कुछ सामानों को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से घर जलने से बच गया।

फायर ब्रिगेड के कर्मी ने अपने जान पर खेल कर सिलेंडर को घर से बाहर निकाल कर खेत में फेंका।