पूर्व मंत्री राजा पीटर ने थामा जदयू का दामन, शिबू सोरेन को हराकर आए थे चर्च में

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Raja Peter joins JDU: सोमवार को पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर (Raja Peter) ने जनता दल (Janata Dal) का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि साल 2009 में पीटर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख Shibu Soren को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हरा दिया था और शिबू को मुख्यमंत्री पद से रिजाइन करना पड़ा था।

इनकी रही उपस्थिति

पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के नेतृत्व में आस्था जताते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, जद (यू) की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र महतो और सुशील सिंह मौजूद थे।

Share This Article