खुशखबरी: अब मंईया योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलेगी 2500 रूपए, कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) समाप्त हो गई है। इस कैबिनेट की बैठक में आज 29 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल (Vandana Dadel) ने कहा कि मंईया योजना के तहत 2500 प्रतिमाह देने पर स्वीकृति प्रदान की गई।

योजना की यह बढ़ी हुई राशि दिसंबर महीने से लाभुक महिलाओं को मिलेगी।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

० राज्य के आठ जिला में स्थित विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक प्रदर्शन अधिष्ठापन के लिए राशि स्वीकृत।
० रांची विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत कॉलेजों में नेट उत्तीर्ण शिक्षकों को कक्षा आधारित नियुक्त करने के संबंध में स्वीकृति।
० पारा शिक्षक,साधन सेवी एवं अन्य शिक्षकों को कर्मचारी भविष्य निधि की सुविधा देने की स्वीकृति।
० गोड्डा के ठाकुरगंटी में डिग्री कॉलेज स्थापना की स्वीकृति।
० गुरुजी क्रेडिट कार्ड मार्गदर्शिका में संशोधन की स्वीकृति।
० रिनपास के निदेशक नियुक्ति सेवाशर्त 2023 में संशोधन की स्वीकृति।
० राजकीय अभियंत्रण कॉलेज जमशेदपुर के प्रशासनिक भवन निर्माण हेतू 214 करोड़ की स्वीकृति।
० असम के चायबागान में कार्यरत झारखंड के आदिवासी लोगों के कल्याण हेतू आदिवासी कल्याण मंत्री के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई जायेगी। असम में झारखंड के करीब 15 लाख आदिवासी कार्यरत हैं।

Share This Article