Homeझारखंडराज्यपाल ने गुमला के DAV स्कूल के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल ने गुमला के DAV स्कूल के विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Published on

spot_img

Governor honored the Students of Gumla’s DAV School: राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने शुक्रवार को गुमला के DAV पब्लिक स्कूल (DAV Public School) के विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें, जिससे समाज के साथ-साथ राज्य और राष्ट्र भी उन पर गर्व कर सके।

उल्लेखनीय है कि DAV पब्लिक स्कूल, गुमला के इन विद्यार्थियों के जरिये ‘कारगिल विजय दिवस’ (Kargil Vijay Diwas) के उपलक्ष्य में लद्दाख के उप राज्यपाल को पेंटिंग भेजा गया था।

विद्यार्थियों ने राजभवन उद्यान का भी किया भ्रमण

लद्दाख के उप राज्यपाल के जरिये इन विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए राज भवन, रांची को एक पत्र प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल को पेंटिंग भेंट की, जिसका राज्यपाल ने अवलोकन कर उनकी कलात्मक कृति की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक छात्रा ने राज्यपाल को स्वरचित पुस्तक की प्रति भी भेंट की।

इस अवसर पर गुमला DAV पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने विद्यालय की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने राजभवन उद्यान (Raj Bhavan Garden) का भी भ्रमण किया।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...