बेरहम और बेशर्म है झाखंड की हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

Digital News
2 Min Read
#image_title

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को धनबाद में प्लस टू के छात्र, छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।

प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि यह सरकार बेरहम और बेशर्म सरकार है।

इस सरकार के पुलिस एवम प्रशासनिक पदाधिकारी निरंकुश हो चुके है। यह सरकार राज्य के युवाओं की आवाज लाठी, डंडों से दबाना चाहती है।

इस सरकार के खिलाफ चाहे पारा शिक्षक बोलें, सहायक पुलिस कर्मी बोले, संविदा कर्मी बोलें या किसान बोलें ,सबकी आवाज लाठी डंडों से दबाई जा रही है।

राज्य में अपराधियों, बलात्कारियों के हौसले बुलंद है। ऐसे लोगों को सरकार संरक्षण भी देती है और शहीद का दर्जा भी देती है। रूपा तिर्की के संदिग्ध हत्यारे पकड़े नहीं गए।

- Advertisement -
sikkim-ad

न्यायाधीश के हत्या की जांच सीबीआई कर रही लेकिन बेरोजगारों, छात्र छात्राओं पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेरहम है।

बच्चे लगभग दो साल से कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना कर रहे। ऐसे में सरकार को बच्चों के साथ सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिये।

ये बच्चे आतंकवादी नही जो इनके साथ ऐसी कठोर और बर्बर कार्रवाई की जाए। जिस प्रकार से पुरुष पदाधिकारी ने आज छात्राओं पर डंडे बरसाए है यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

सरकार ऐसी निरंकुश कार्रवाई करने से बाज आये। दोषी पदाधिकारियों को दंडित करें अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी।

Share This Article