हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren on Ratan Tata Death: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन (Ratan Tata death) पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे

मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि Ratan Tata देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Share This Article