कल धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में 20 हजार से अधिक जलसहियाओं का होगा जुटान, CM हेमंत सोरेन …

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jalsahiya One Day Training: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कल यानी 1 अक्टूबर 2024 को जलसहिया का “एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम” (Jalsahiya One Day Training) आयोजित किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त Rahul Kumar Sinha ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्यमत्री हेमंत सोरेन एवं विभागीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

लगभग 500 से अधिक बसों का उपयोग होने की संभावना

इस कार्यक्रम में कल राज्यभर की जलसहिया एकदिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु ध्रुवा के प्रभात तारा मैदान पहुंचेगी।

राज्य भर के जलसहियाओं (Jalsahiya ) की अनुमानित संख्या 20,000 से 25,000 होगी। उनके आवागमन के लिए लगभग 500 से अधिक बसों का उपयोग होने की संभावना है।

कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न जिलों से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाली बसों/ अन्य वाहनों का रूट लाईन एवं पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गयी है।

Share This Article