झारखंड : 10 IAS अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Digital News
1 Min Read

रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है। जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है।

इनमें झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी के परियोजना निदेशक भीष्म कुमार, झारखंड राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक यतींद्र प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्र किशोर उरांव शामिल हैं।

वहीं झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के निदेशक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव मेघु बड़ाईक, आईटीडीए जमशेदपुर के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद शामिल हैं।

इधर वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव मोती जॉर्ज लकड़ा, कारा महानिरीक्षक मनोज कुमार, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार सिंह और नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार रतन शामिल हैं।

इन सभी को 11 मई 2021 की तिथि से प्रशासनिक सेवा की कनिष्ठ प्रशासनिक कोटि में प्रोन्नति दी गयी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

सभी अधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Share This Article