Latest Newsझारखंडआज 11 बजे शुरू हो रहा झारखंड विधानसभा का स्पेशल सेशन, CM...

आज 11 बजे शुरू हो रहा झारखंड विधानसभा का स्पेशल सेशन, CM हेमंत साबित करेंगे बहुमत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Assembly starting today at 11 am in Ranchi: सोमवार को 11:00 बजे झारखंड विधानसभा (Vidhansabha) का विशेष सत्र प्रारंभ हो रहा है। CM Hemant Soren को विश्वास मत हासिल करना है।

राजनीतिक गलियारों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पक्ष और विपक्ष इसकी रणनीति को लेकर रविवार को देर रात तक बैठक करते रहे। मुख्यमंत्री (CM) Hemant Soren की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष की बैठक हुई।

सत्ता सभी के सभी विधायकों को सोमवार को सुबह 10 बजे तक झारखंड विधानसभा पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

JMM-Congress ने जारी किया व्हिप

रविवार की देर रात सभी विधायकों को बैठक के बाद राजकीय अतिथिशाला में रोकने की भी तैयारी थी, लेकिन विधायकों ने कहा कि वे सभी समय पर पहुंच जाएंगे।

बैठक में झामुमो (JMM) और कांग्रेस (Congress) की ओर से व्हिप भी जारी किया गया, ताकि पार्टी के सभी विधायक सरकार के पक्ष में मतदान कर सकें।

विश्वास मत के बाद राजभवन में मंत्रियों का होगा शपथ ग्रहण

CM हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों को सदन में विश्वास मत के दौरान एकजुटता दिखाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सदन में विश्वास मत हासिल करने के तुरंत बाद राजभवन में शपथ ग्रहण होना है।

साथ ही, 2019 में हमारे घोषणा पत्र में से जो कुछ छूट रहा है, उसे भी पूरा करना है। इसमें सत्ता पक्ष के सभी दलों के मंत्री, विधायकों की बराबर जिम्मेदारी होगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...