चुनाव से जुड़े बड़े पदाधिकारियों पर JMM ने लगाया संगीन आरोप, सुप्रियो ने…

News Update
2 Min Read

Jmm On Election Officials: रविवार को झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में लगे अधिकारियों पर बड़ा आरोप मढ़ा है।

कहा है कि मुख्यमंत्री के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू को अगवा करने का प्रयास किया गया। इस बाबत सुप्रियो ने JMM की ओऱ से मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार, संजय आनंद लाटकर (IPS) और अमोल वेनुकांत होमकर पर आरोप लगाए हैं।

तीनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। इस बाबत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, निर्वाचन आयोग को JMM की ओऱ से पत्र लिखकर शिकायत की गई है।

ये एक अति चिंतनीय एवं गंभीर है। संपूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच कर इन पदाधिकारीयों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए।

इन अधिकारियों पर आरोप

सुप्रियो ने झारखंड राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

कहा है कि इन अफसरों ने चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए एक विशेष राजनीतिक दल (भाजपा) के पक्ष में आचार संहिता का उल्लंघन का किया।

वाहन जांच के बहाने रोका, फिर छोड़ा

सुप्रियो ने कहा कि 27 अक्टूबर 2024 को अपराह्न लगभग 1 बजे गिरिडीह पुलिस (Giridih Police) द्वारा वाहन जांच के क्रम मे एक वाहन को रोका गया। इसमें कई व्यक्तियों के साथ मंडल मुर्मू जो साहेबगंज जिले के 03 बरहेट (अजजा) के प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक भी हैं, को रोका गया।

उनसे उनके गंतव्य के बारे मे पूछा गया। वाहन में सवार यात्रियों द्वारा कोई उत्तर ना दिए जाने के कारण वाहन को गिरिडीह पुलिस ने रोक लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी रवि कुमार (IAS), संजय आनंद लाटकर (IPS) और अमोल वेनुकांत होमकर (Amol Venukant Homkar) द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया।

गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया गया। खबर के फैलने के बाद गिरिडीह पुलिस के संरक्षण में सभी यात्रियों को मुक्त किया गया।

Share This Article