इंतजार हुआ खत्म! कल होगा कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन, कैथेड्रल मैदान में भव्य कार्यक्रम…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kantatoli flyover inaugurated: राजधानी वासियों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वो पल आ ही गया।

दरअसल कल यानी 4 अक्टूबर 2024 को कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन (Kantatoli Flyover inaugurated) होने जा रहा है।

जिसके बाद इस फ्लाईओवर पर वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि काफी परेशानियों और लंबे इंतजार के बाद तैयार इस Flyover से राजधानी वासियों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

31 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास

कल, गुरुवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren  की मौजूदगी में बहु बाजार स्थित सेंट पॉल कैथेड्रल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम में कांटा टोली फ्लाईओवर के अलावा 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन होगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (Information and Public Relations Department) से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर 2471.90 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा इसके अलावा चार योजनाओं का उद्घाटन होगा जिसमें कांटा टोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक धुर्वा गोल चक्कर 4 लेन स्मार्ट पथ, कांके चौक- विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग 8 लेन पथ धनबाद शामिल है।

Share This Article