Latest Newsझारखंडमोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mobile snatching gangs: खेलगांव थाना की पुलिस ने शहर में बहाना बना कर मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह (mobile snatching gangs) के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें सदर थाना क्षेत्र के अबु तालिम उर्फ बालक, तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा तथा सुल्तान अंसारी उर्फ टेटू उर्फ रॉकी शामिल हैं।

इनके पास से बूटी मोड़ व खेल गांव के पास छिना गया iPhone सहित दो मोबाइल बरामद किया गया है। यह जानकारी खेल गांव थाना प्रभारी Chandrashekhar Singh ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।

इस संबंध में चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बूटी मोड़ पर रजरप्पा निवासी सुधांशु प्रसाद का मोबाइल बहाना बना कर उसका मोबाइल निकलवाया और अबु तालिम उर्फ बालक तथा तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा ने छिन लिया था।

सोनू उर्फ झागा पहले भी जा चूका है जेल

इस दौरान सुधांशु ने अबु तालिम को पकड़ लिया था और खेल गांव पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि उसका मोबाइल तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा लेकर भाग गया था।

सोनू उर्फ झागा की गिरफ्तारी के बाद सुधांशु का मोबाइल किशुनपुर मस्जिद के समीप झाड़ी से बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के क्रम डेढ़ माह पहले खेल गांव चौक के समीप से छिना हुआ iPhone तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा के किशुनपुर स्थित घर से बरामद किया गया।

अबु तालिम उर्फ बालक इसके पहले भी चेन छिनतई मामले में सदर थाना से जेल जा चुका है, जबकि तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा चुटिया थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ अधिनियम तथा सदर थाना (Sadar police station)से चेन छिनतई मामले में जेल जा चुका है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...