रूसी वैक्सीन स्पूतनिक अब रांची में भी उपलब्ध, चुकाने पड़ेंगे इतने रुपये

Digital News
2 Min Read

रांची: रांची स्थित मेदांता हॉस्पिटल में स्पुतनिक वी का वैक्सीन लगाया जा रहा है।

फिलहाल आनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

ऑफलाइन टीका लगाने को लेकर भी प्रबंधन ने तैयारी कर ली है, जिससे कि टीका लगाने के लिए आने वालों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।

सरकार की ओर से वैक्सीन के लिए रेट तय कर दिया गया है।

इसके तहत स्पुतनिक वी का टीका लगाने के लिए 1145 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

पहली डोज लगाए जाने के 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 115 मरीज स्वस्थ हुए

झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला अब कमजोर पड़ रहा है। नए मरीजों से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 115 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि मंगलवार सुबह तक सिर्फ 90 नए  केस मिले हैं।

राज्य में इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से नौ , चतरा से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 19, और गढ़वा से आठ नए मरीज मिले हैं।

इसी तरह  गिरिडीह से पांच, गोड्डा से एक, गुमला से दस,हजारीबाग से छह, लातेहार से सात , लोहरदगा से दो, पलामू से एक, साहेबगंज से दो, सरायकेला से छह, सिमडेगा से सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो नए मरीजों की पहचान हुई है।

Share This Article