नीरज सिन्हा फरवरी 2023 तक बने रहेंगे झारखंड के DGP

Digital News
1 Min Read

रांची : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2023 तक राज्य के डीजीपी बने रहेंगे। इस संबंध में झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा (प्रकाश सिंह बादल और अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य) में पारित आदेश 22 सितंबर 2006 और I.A 25307/2018 में पारित आदेश के अनुसरण में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा अनुशंसित पैनल से डीजीपी झारखंड के पद पर नियुक्त किये गये नीरज सिन्हा का उनके प्रभार ग्रहण करने की तिथि 12 फरवरी 2021 से दो वर्ष का कार्यकाल (11 फरवरी 2023 तक) अथवा आगामी आदेश तक अनुमान्य किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डीजीपी नीरज सिन्हा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 31 जनवरी 2022 को रिटायर होनेवाले थे। लेकिन, अब सरकार के नये आदेश के बाद वह 11 फरवरी 2023 तक झारखंड के डीजीपी के पद पर बने रहेंगे।

Share This Article