अर्जुन मुंडा से तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने की मुलाकात

Digital News
1 Min Read

रांची: तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा सदिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

मुंडा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष कम्पाउंड वर्ग में भारत के अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिश स्काफ को शनिवार को टाई ब्रेक में पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।

इसके साथ उन्होंने विश्व के नंबर वन तीरंदाज होने का गौरव हासिल किया।

Share This Article