रांची में यहां घर में महिला और लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करते थे ये गंदा काम

Digital News
2 Min Read

रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जेल जाने वाले आरोपियों में एक महिला के अलावा मदन कुमार उर्फ सोनू शामिल है।

इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 40 पुड़िया गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी मंदिर के समीप एक घर में गांजा की बिक्री की जा रही है।

आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया

गुप्त सूचना के आधार पर गांजा के मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 पुड़िया गांजा बरामद किया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार इसी धंधे से जुड़ा हुआ है और पहाड़ी मंदिर के आसपास के इलाकों में गांजे की सप्लाई करता है।

पुलिस ने जब निशादेही पर महिला के घर की तलाशी ली तो और गांजा बरामद हुआ। वही पूछताछ में आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया है और पुलिस को कई अन्य जानकारी भी दी।

पूरा परिवार करता है गांजे की तस्करी

पहाड़ी मंदिर के समीप रहने वाली गिरफ्तार महिला का पूरा परिवार गांजे की तस्करी करता है। आरोपी बुंडू से गांजा खरीदकर लाते हैं और उसे रांची के विभिन्न इलाकों में बेचते हैं।

पूछताछ में महिला ने पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है। थानेदार ने बताया कि आरोपी (गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार लिस ने बीते मंगलवार जेल भेजा है। इससे पहले महिला की मां को भी गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने महिला और सोनू को गिरफ्तार किया

इस सूचना के आधार कोतवाली एएसपी मुकेश लुनियात के निर्देश पर थानेदार ममता कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने उस घर पर मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने महिला और सोनू को गिरफ्तार किया। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा बरामद किया।

Share This Article