रांची: रांची रेल मंडल Railway Division ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को सम्मानित किया।
रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने कहा कि रेलवे खेल को हमेशा सपोर्ट करता रहा है।
यही कारण है कि भारतीय महिला हॉकी टीम में सबसे अधिक खिलाड़ी रेलवे के ही हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को लेकर किसी भी तरह के सहयोग की जरुरत होगी तो रेलवे हर स्तर पर खिलाड़ियों को मदद करेगा।
अब अगले ओलंपिक में भारतीय टीम से गोल्ड की उम्मीद है।
इससे पहले डीआरएम ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अवनीश कुमार, एमएम पंडित सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे।