भाजपा का दबदबा देख हेमंत सरकार घबरा गई है: आशा लकड़ा

Digital News
1 Min Read

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि राज्य के शहरी निकायों में भाजपा का दबदबा देख हेमंत सरकार घबरा गई है।

इसी कारण राज्य सरकार ने संबंधित नगर निकायों में दलगत आधारित चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया है।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय पर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि नगर निकायों में डिप्टी मेयर का चयन भी चयनित पार्षदों के माध्यम से ही कराया जाएगा।

यदि चयनित पार्षदों के माध्यम से डिप्टी मेयर का चयन किया गया तो इस प्रक्रिया में पार्षदों की खरीद-परोख्त होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भाजपा के बढ़ते जनाधार से भयभीत है।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्हें डर है कि दलगत आधार पर संबंधित नगर निकायों में चुनाव कराए गए तो भाजपा को बढ़त मिलेगी।

Share This Article