सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर रामेश्वर उरांव का जताया आभार

Newswrap
#image_title

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव को पत्र लिखा है।

पत्र लिखकर उन्होंने 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क का उद्घाटन करने के लिए आभार जताया है।

सोनिया गांधी ने रामेश्वर उरांव को लिखे पत्र में उनके दिवंगत पति और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में उनके नाम पर रांची में वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं का शुक्रिया अदा किया है।

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यभर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों के लिए भी सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची के जगरनाथपुर थाना के सामने राजीव गांधी स्मृति वरिष्ठ नागरिक पार्क का उदघाटन रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल की उपस्थिति में हुआ था।