अन्नपूर्णा देवी को प्रदेश भाजपा ने दी बधाई

Newswrap

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत और अभिनंदन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को कहा कि अन्नपूर्णा देवी के अनुभव एवम क्षमता का लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा।

भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी पार्टी है। अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने के लिये सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा संकल्प है।

प्रकाश ने झारखंड से केंद्रीय मंत्री मंडल में एक और मंत्री देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवम संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति भी आभार प्रकट किया।

बधाई देने वालो में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा आदि शामिल हैं।