झारखंड में कोरोना के 1117 एक्टिव मामले

News Alert
1 Min Read

रांची: झारखंड में लगातार Corona के मामलों में वृद्धि हो रही है। कोरोना के 1117 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 326 Case Active है।

सोमवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के आठ जिले से कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं।

Corona से चार लाख, 33 हजार, 582 मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से छह, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur )से 16, गढ़वा से एक, हजारीबाग से चार, खूंटी से चार, रामगढ़ से एक और रांची से 14 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख, 40 हजार,26 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 85 हजार 101 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 1117 सक्रिय केस है। Corona से चार लाख, 33 हजार, 582 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की Death कोरोना से हुई है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article