मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रातू स्थित छोटानागपुर फन कैसल पार्क परिसर में स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में रांची में भी स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव साहब की भव्य प्रतिमा का निर्माण राज्य सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए गौरव की बात है कि कुछ वक्त मैंने युवराज साहब के साथ बिताया था। आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में सदैव जिंदा रहेंगी।

आज पुराने वक्त की यादें ताजा हो उठी हैं

आज मैं उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज साहब जैसे जिंदादिल व्यक्ति बहुत कम मिलते हैं।

युवराज सिर्फ राजा परिवार की वजह से नहीं पहचाने जाते थे बल्कि अपने कुशल व्यवहार और अपने विचार से वे लोगों के दिलों में बसते थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

आज उनकी प्रतिमा को देखकर ऐसा महसूस हुआ जैसे वे साक्षात हमारे बीच खड़े हैं। आज पुराने वक्त की यादें ताजा हो उठी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवराज की बड़ी दीदी परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। मैं चाहता हूं कि युवराज के सपने और युवराज की परंपराओं को और आगे बढ़ाया जाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वजों के पहचान और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए हम सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पद्मश्री मधु मंसूरी, राजा मानवेंद्र सिंह, राजा रणविजय सिंह, माधुरी मंजरी देवी, अजय नाथ शाहदेव, चंद्र बिक्रम शाहदेव, राजेश नाथ शाहदेव, नितेश नाथ शाहदेव, उज्जवल नाथ शाहदेव सहित राज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article