कांग्रेस ने बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा के नाम पर लगायी मुहर, मांडर विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगी उपचुनाव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंधु तिर्की (Bandhu tirkey) की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ेंगी।

मांडर विधानसभा उप चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) के नाम पर मुहर लगायी है। वे दो जून को रांची समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

चुनाव आयोग ने मांडर में उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) उपस्थित रहेंगे।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं बंधु तिर्की सहित मांडर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट ने विधायक बंधु तिर्की को सजा सुनायी है। इसके बाद उनकी विधानसभा (Assembly) की सदस्यता खत्म हो गयी। चुनाव आयोग ने मांडर में उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

Share This Article