झारखंड कांग्रेस ने 10 हजार प्राथमिक सदस्य बनाये

News Aroma Media

रांची: सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव आदि की ओर से रांची के सभी क्षेत्रों में 500 शिविर लगाकर दस हजार से अधिक लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया।

पार्टी नेताओं की ओर से 28 नवंबर 2021 बापू वाटिका मोरहाबादी से शुरू सदस्यता अभियान शिविर का समापन आज रांची के रातू रोड में हुआ है।

मौके पर दूबे ने बताया कि उनकी ओर से पूरी राजधानी में परंपरागत तरीके से लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

इसके तहत चौक-चौराहे, गली-मुहल्लों के अलावा विभिन्न प्रखंडों और पंचायत तथा गांवों में शिविर लगाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया।

आम जनों ने भी कांग्रेस की सदस्यता बनने में रुचि दिखाई एवं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर आम जनों में गहरा आक्रोश प्रकट किया।

मुख्यालय को कल पूरे जोशो खरोश के साथ सौंप दी जाएगी

शाहदेव ने बताया कि वर्ष 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी।

इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम किया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी, मुस्लिम और महिलाओं की आधी आबादी को जोड़ने का काम किया गया।

15 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार सदस्यता अभियान का समापन हो रहा है।

उन सभी की ओर से प्रत्येक दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक से लेकर पांच कैंप लगाकर आज 500वां शिविर का आयोजन किया गया।

इन शिविर में जो लोग पार्टी के सदस्य बने हैं, उसकी पूरी सूची मुख्यालय को कल पूरे जोशो खरोश के साथ सौंप दी जाएगी।