मंत्री रामेश्वर उरांव ने दी झारखंड के लोगों को होली की बधाई

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने रंगों के त्योहार होली पर झारखंड के लोगों को बधाई दी हैं।

उरांव ने गुरूवार को कहा कि होली का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। सदियों पुरानी परंपरा को बनाये रखने की जरूरत हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं हैं। इसलिए सावधानी बरतते हुए सभी लोग होली मनाएं।

उन्होंने राज्यवासियों को सबे बारात की भी बधाई दी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने भी होली पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह त्योहार सभी आपसी मतभेद को भूल कर एक साथ त्योहार मनाने का पर्व हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दो साल कोरोना महामारी के बाद मनाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

त्योहार में आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। अद्भुत संयोग है कि होली और शबे बरात दोनों एक ही साथ मनाया जा रहा है। झारखण्ड हमेशा गंगा जमनी संस्कृति का प्रतीक रहा है।

Share This Article