राजधानी में जुआ विवाद में अचानक चली गोली, एक युवक जख्मी, पुलिस ने…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suddenly Shot in Gambling dispute: मंगलवार की देर रात राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा में जुआ अड्डा पर विवाद के बाद फायरिंग (Firing) की घटना सामने आई।

इसमें एक युवक घायल हो गया है। उसे Rims में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली मारने वाले युवक को भी लोगों ने जमकर पीटा। वह भी घायल हो गया है। उसका इलाज किसी अस्पताल में कराए जाने की सूचना है।

देसी कट्टा और बाइक बरामद

बुधवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले भी हत्या मामले में जेल जा चुका है।

कुछ दिनों पहले ही जेल से निकला है। पुलिस ने घटना स्थल से एक देसी कट्टा और बाइक बरामद किया है।

कई दिनों से चल रहा था जुआ

बताया जाता है कि लोधमा बस्ती में बड़े पैमाने पर कई दिनों से जुआ (Gambling) चल रहा था। मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे खरसीदाग इलाके के कुटियातु के एक युवक और लोधमा बस्ती के युवक में जुआ को लेकर विवाद हुआ।

तभी शशि नामक युवक ने रविंद्र कुमार महतो नामक युवक को पेट मे गोली मार दी। युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article