Homeझारखंडदुर्गा पूजा में लाइटों से जगमगाएगा पूरा शहर, 7 से 13 अक्टूबर...

दुर्गा पूजा में लाइटों से जगमगाएगा पूरा शहर, 7 से 13 अक्टूबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति करेगी JBVNL

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JBVNL will supply uninterrupted electricity: दुर्गा पूजा (Durga Puja) को लेकर राजधानी रांची समेत विभिन्न जगहों पर भव्य पंडाल बनकर तैयार है।

चारों ओर दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है और पूरा शहर जगमग लाइटों से रौशन हो चुका है। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण निगम (JBVNL) ने दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अपनी तैयारी पूरी कर लेने का भी दावा किया है।

बताते चलें JBVNL ने कल यानी 7 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन किया है।

इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में Anti Clockwise बिजली अफसरों और कर्मियों की तैनाती की गयी है।

बिजली कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और अन्य कर्मी सुबह छह बजे से दिन के दो बजे तक, दो बजे से रात्रि 10 बजे तक और रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेंगे। गठित नियंत्रण कक्ष पूरे 24 घंटे एक्टिव रहेगा।

नियंत्रण कक्ष का नंबर हुआ जारी

इस बात की जानकारी रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता DN Sahu ने दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में पावर कट और किसी भी विशेष परिस्थिति में संपर्क किया जा सकता है और शिकायत भी दर्ज की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 0652-2490014 और 9431135682 है।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...