रांची में दरवाजा तोड़कर घर में चोरी, लाखों का सामान ले गए बदमाश

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Theft in house by breaking door in Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित सत्येंद्र कुमार के आवास में चोरी का मामला (Theft Case) प्रकाश में आया है। इस संबंध में सत्येंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Satyendra Kumar  ने शुक्रवार को कहा कि ताला तोड़ कर चोर तीन चांदी का सिक्का, चांदी का जेवर, सोने की एक अंगूठी, सिलेंडर गैस, घर में लगे नल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गये ।

बाहर गए हुए थे पूरे परिवार के साथ

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीन माह पहले मेरे घर में चोरी हो चुकी है। चोर बालकनी में चढ़कर दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग एक लाख के आसपास के सामान की चोरी हुई है।

रातू थाना प्रभारी में बताया कि वारदात की जांच-पड़ताल की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज को खंगाल जा रहा है।

Share This Article