Homeझारखंडइस वर्ष बारिश के बीच होगा मां दुर्गा का आगमन, भक्ति के...

इस वर्ष बारिश के बीच होगा मां दुर्गा का आगमन, भक्ति के बारिश में भिगेंगे श्रद्धालु

Published on

spot_img

Sharadiya Navratri: इस वर्ष 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) का शुभारंभ होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो इस वर्ष Durga Puja में बारिश खलल डाल सकता है।

IMD के अनुसार यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड समेत कुछ और राज्यों में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश की उम्मीद

बताते चलें बंगाल की खाड़ी में अभी भी लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बना हुआ है।

इसके प्रभाव के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

पश्चिम बंगाल में मौसम होगा बेहाल

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा में जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

10 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगहों में बड़े-बड़े पंडाल बनते हैं मेला भी लगता है। ऐसे में इस बार बारिश इसमें खलल डाल सकता है।

झारखंड में जमकर होगी बारिश

झारखंड में भी इस वर्ष दुर्गा पूजा (Durga Puja) के दौरान बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी समय के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में 2 अक्टूबर से निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। नई मौसमी प्रणाली के कारण 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश हो सकती है। राजधानी रांची समेत कई और जिलों में बारिश की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार के कई जिलों में लगातार हो रहे बारिश से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रदेश की 20 से ज्यादा जिलों की नदियां उफान पर हैं।

मौसम विभाग (Meteorological department) ने कहा है कि राजधानी पटना समेत कई और जिलों में भी दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना है।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...