काला अध्याय के रूप में लिखा जाएगा आज का दिन: दीपक प्रकाश

Newswrap

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि जब-जब भाजपा के कार्यकर्ता ने संघर्ष किया है वे और भी चमके हैं।

मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने वाली कांग्रेस, झामुमो ने जनता को ठगा है।

झूठे वादे पर सत्ता में आई सरकार अब असंवैधानिक फैसले कर रही है। राज्य सरकार ने नियोजन वर्ष को नमाज के लिये समर्पित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वधर्म समभाव पर विश्वास करती है लेकिन दो सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के आदेश से तुगलकी फरमान जारी किया जो लोकतंत्र की मंदिर को कलंकित करने का कार्य किया है।

झारखंड की सरकार औरंगजेब की तरह सरकार चलाना चाहती है। एक विशेष धर्म के इबादत के लिए स्थान दिया गया, यह संविधान का अपमान है।

पार्टी के सभी विधायकों ने विरोध से कुम्भकर्णी सरकार के निंद्रा तोड़ने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन काला अध्याय के रूप में लिखा जाएगा। हेमन्त सोरेन और कांग्रेस के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया।

बाबूलाल को मारने के इरादे से लाठी चार्ज किया गया। 18 महीने में 2900 दुष्कर्म वाली सरकार में महिलाओं पर पुरुष सुरक्षाकर्मियों के द्वारा लाठीचार्ज किया गया।

यह सरकार महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है। उन्होंने कहा कि एक एक लाठी का जवाब भाजपा देगी, झारखंड की जनता जवाब देगी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शांतिपूर्ण कार्रवाई पर लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं पर पुरुष कर्मियों द्वारा लाठीचार्ज किया गया। यह सोची समझी साजिश के तहत लाठी चार्ज किया गया है।

दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आज के घेराव कार्यक्रम में घायल हुए कार्यकर्ताओ से अस्पताल में भेंट की। उनका कुशलक्षेम जाना, उनके समुचित इलाज की चिंता की।

विधानसभा घेराव में गंभीर रूप से घायल लोगों में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू चन्द्रवंशी, युवा मोर्चा संजीत सिंह, राजीव जायसवाल युवा मोर्चा बोकारो प्रभारी, संजय महतो, अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।