रांची: झारखंड में 17 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 217 सक्रिय मामले हैं। राज्य में कुल 12523259 सैम्पल की जांच की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 17 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.03 प्रतिशत पायी गयी।
राज्य में अब तक कुल 347635 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5132 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।
17 अगस्त को वैक्सीन की 90650 डोज लगाई गयी, जिसमें से 64697 लोगों को पहली डोज और 25953 लोगों को दूसरी डोज दी गई।
17 अगस्त तक कुल 9003666 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 2202484 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।
रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को झारखंड में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।
राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की कुल संख्या 167 है। ब्लैक फंगस से झारखंड में अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।
वहीं दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने बुधवार को बताया कि रिम्स में पोस्ट कोविड के 20 मरीज इलाजरत हैं।
इनका इलाज न्यू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इसके अलावा ब्लैक फंगस के सात मरीज भर्ती हैं।
इन मरीजों का इलाज ओल्ड ट्रामा सेंटर, डेंगू वार्ड और न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले पर चल रहा है।