Ranchi University Convocation : रांची विश्वविद्यालय झारखंड में पहली बार खेल तथा सांस्कृतिक दीक्षांत समारोह का आयोजन 6 February को कर रहा है, जिसमें अपने विजेता खिलाडि़यों तथा युवा महोत्त्सवों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति Santosh Gangwar होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि Manohar Toppo होंगे ।
रांची विश्वविद्यालय के VC Prof. Dr. Ajit Kumar Sinha ने कहा कि 1980 में आरयू में खेल विभाग की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है कि Ranchi University में Sports Convocation (खेल दीक्षांत समारोह) आयोजित कर रहे हैं। इसके लिये हम पिछले डेढ साल से प्रयासरत थे। यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा जिसमें हम खेल और संस्कृति के उभरते सितारों को कुलाधिपति के हाथो सम्मानित करेंगे।
दिया जाएगा 156 पदक
आरयू के इस प्रथम आयोजित स्पोर्ट्स कान्वोकेशन Dress Code में महिला खिलाडियों के लिये सफेद लाल पाढ साड़ी तथा पुरूषों के लिये सफेद शर्ट और ब्लू पैंट है। 5 फरवरी को सबों को Blazer तथा ID Card MMTC में दिया जायेगा। पहली बार हो रहे इस दीक्षांत समारोह कुल सत्र 2022-23 तथा 23-24 के लिये 156 पदक दिये जायेंगे, जिसमें 11 स्वर्ण, 82 रजत तथा 63 कांस्य पदक खिलाड़ियाें को दिये जायेंगे।
700 खिलाड़ी कर रहे विदेशों में नौकरी
VC ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय योग विभाग की छात्रा राष्ट्रपति भवन में योग प्रशिक्षक हैं। वहीं रांची विवि ने 12600 Athlete तैयार किये हैं, जिसमें से 9500 एथलीट रेलवे सहित विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी में हैं। वहीं 700 खिलाड़ी विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। VC ने कहा कि बुधवा उरांव, रीना कुमारी, सलीमा टेटे जैसी ओलंपियन रांची विश्वविद्यालय से हैं यह हमारे लिये गर्व की बात है।