Death Of Pregnant Woman During Treatment : शनिवार रात Sahibganj सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजुमन नगर के मो. तसलीम की पत्नी Ahida Khatoon (30) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को आहिदा का Normal Delivery हुआ था। परिजन के अनुसार प्रसव के बाद प्रसूता की तबियत लगातार बिगड़ती रही। लेकिन उसे देखने के लिए कोई भी डॉक्टर नहीं गए।
परिजनों का आरोप प्रसूता वार्ड में नहीं थे डॉक्टर
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसूता वार्ड में ड्यूटी में एक भी डॉक्टर नही थे। सिर्फ Nurse के भरोसे अस्पताल चल रहा है। अगर प्रसूता का सही ढंग से इलाज होता तो प्रसूता की जान बच सकती थी।
परिजनों ने कहा कि अगर प्रसूता को खून की कमी थी तो उसे ब्लड चढ़ाने की सलाह क्यो नही दी गई। वहीं नवजात स्वस्थ है।
इलाज में नहीं बरती गई है लापरवाही : अस्पताल प्रशासन
इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसूता को खून की कमी थी। इसके चलते उसकी मौत हुई होगी। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।