धनबाद की साेनालिका चुनी गईं मिस पर्सनैलिटी

Digital News
1 Min Read

धनबाद: धनबाद की सोनालिका मॉडलिंग के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रही।

रूबरू मिस इंडिया एलिट 2021 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनालिका काे मिस पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक दिल्ली के सिटी पार्क रिजॉर्ट में आयोजित की गई थी।

इसी वर्ष केंदुआ की सोनालिका का चयन मिस इंडिया एलीट 2021 के लिए हुआ था।

साेनालिका ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 17 अप्रैल काे होना था, काेराेना के कारण रद्द कर दिया गया था।

कई राउंड के बाद लगभग 10 प्रतिभागियों को पछाड़ने के बाद मिस पर्सनैलिटी का खिताब मिला।

Categories
Share This Article